कानपुर में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने आज जरीब चौकी चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ई-रिक्शा चालकों ने अपनी गाड़ियां न चलाने की घोषणा करते हुए दूसरी जगहों से आ रहे ई-रिक्शा को भी रोकने की कोशिश की, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।