कानपुर में नवरात्रि का उत्सव नजदीक आने के साथ ही मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। साकेत नगर में मूर्तिकार गौतम पाल अपनी वर्कशॉप में बेहद खूबसूरती और बारीकी से मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। उनकी कलाकृति में मिट्टी, रंग और सजावट का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि शुरू होने से पहले इन मूर्तियों को पंडालों और घरों में स्थापित किया जाएगा।