कानपुर में नरवल तहसील के पुरवामीर गांव में नहर विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल हैं। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए किसान खुद फावड़ा लेकर उतर गए हैं। नहर में जगह-जगह गड्ढे है, झाड़ियां खड़ी हैं। किसानों ने बताया करीब छह माह से विभाग के अधिकारी गायब हैं। किसान विपिन सिंह और सज्जन सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से नहर की सफाई नहीं हुई है। पहले के ऑपरेटर का ट्रांसफर हो गया है। उसके बाद कोई देखने तक नहीं आया।