कानपुर नगर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ नाना राव पार्क, फूलबाग से हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी द्वारा किया गया। बता दें कि योग सप्ताह के अंतर्गत 15 जून से 21 जून 2025 तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।