निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। कानपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ के आदेश पर सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया। राज्य विद्युत परिषद के प्रांतीय महासचिव अभिषेक यादव ने बताया कि यदि सरकार इस निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लेती है, तो हम सभी कर्मचारी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।