मंधना-गंगा बैराज मार्ग पर बैकुंठपुर गांव के सामने सफाईकर्मियों द्वारा अवैध रूप से कूड़ा फेंके जाने से हाईवे किनारे गंदगी का अंबार लग गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि हाईवे किनारे डंपिंग रोकी जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।