जैसे-जैसे दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है, मौसम के तेवर भी बदलते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद अब कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में पॉकेट फॉग का असर दिखाई देने लगा है। सुबह के समय राहगीरों को यह देखकर हैरत हो रही है कि कहीं आसमान बिल्कुल साफ है और चटक धूप खिली है, तो वहीं कुछ ही मीटर आगे अचानक घना कोहरा सामने आ जाता है।