कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में मां काली की प्रतिमा खंडित करने के मामले में एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों ने शरारत करते हुए मूर्ति को खंडित किया है। दोनों पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मंदिर के पुजारी पारस जी ने बताया कि मैं छत पर लेटा था, तो देखा दो लोग मंदिर में आए हैं। हमें लगा कि पूजा करने आए हैं, लेकिन रात में 11 बजे क्यों आए हैं। दोनों लगातार गालियां दे रहे थे और प्रतिमा को खंडित कर दिया।