कानपुर में महाराजपुर के सिकटिया गांव में ग्यारह वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छात्रा का शव भट्ठे के पास अरहर की खेत में पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।मृतका के शरीर में चोटों के निशान हैं और चेहरा बुरी तरह चोटिल है।