शिवराजपुर में सावन के चौथे सोमवार से एक दिन पहले रविवार को शिवराजपुर में स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण क्षेत्र में कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भीड़ अधिक होने के बावजूद मौके पर पुलिस नदारद थी, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। इस अव्यवस्था का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा, जिसमें एक एम्बुलेंस सहित सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं।