कानपुर में केडीए ने दोपहर में चैतन्य विहार में बुलडोजर चलाया। यहां 15 प्लॉट पर अवैध कब्जा था और कब्जेदारों ने बाउंड्री कर ली थी। प्लाटों की कीमत चार करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। विकास प्राधिकरण जोन-1 के प्रभारी डॉ. रवि, अधिशासी अभियंता अजय पवार के नेतृत्व में अभियान चला।