कानपुर के श्यामनगर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सोमवार को मृतक अभय का शव घर पहुंचते ही इलाकाई लोगों ने जाम लगाया। घटना से गुस्साए लोगों ने रामादेवी रूट जाम कर दिया। शव एम्बुलेंस से निकलकर जीटी रोड में रखने की तैयारी। जाम लगाने के विरोध में पुलिस व लोगों के बीच झड़प हो गई।