कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के खुले पड़े सकरे कुएं में एक कुत्ते का पिल्ला गिर गया। कुएं से उस की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने लगभग 12 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद पिल्ले को सकुशल कुएं से बाहर निकाला। पिल्ला बाहर निकलते ही अपनी मां से जा चिपका।