कानपुर में जीटी रोड पर आए दिन छोटे-बड़े वाहन विपरीत दिशा में दौड़ते देखे जा रहे हैं। इस लापरवाही से जहां यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो रही है। वहीं हादसों का खतरा भी लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही और सख्ती न होने की वजह से वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। कई बार विरोध के बावजूद हालात नहीं सुधरते।