कानपुर के जाजमऊ में शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण टीले का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि बीते वर्ष 2024 में भी बारिश के कारण टीले का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें मुख्तार मछली वाले का मकान भी शामिल था। वह मकान पिछले दस साल से खाली पड़ा था और टीले के बिल्कुल किनारे बना हुआ था।