कानपुर में भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों का शहर आना शुरू हो गया है। एयरपोर्ट पर सबसे पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शहर पहुंच चुके हैं। यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मो. फहीम ने बताया कि 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट के लिए खिलाड़ी अलग-अलग चरणों में आ रहे हैं।