फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ई-रिक्शा की टक्कर से मासूम बच्ची घायल, मां बोली– बेटी की हालत बिगड़ रही है…नहीं मिल रहा इलाज

कानपुर के सरसौल कस्बे में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची रिशु (6) पुत्री रामनारायण पासवान गंभीर रूप से घायल हो गई। नौगवां गौतम निवासी ई-रिक्शा चालक काली प्रसाद ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर रिक्शा रोका गया, जिससे बच्ची को बाहर निकाला गया। बच्ची की मां मुन्नी पासवान ने बताया कि वह अपने पति से अलग किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करती हैं और दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। राहगीरों के दबाव पर चालक ने बच्ची को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रात में चुपचाप फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें