कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित आनंदेश्वर मंदिर गंगा घाट पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ गंगा में नहा रही एक लड़की अचानक डूबने लगी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।