कानपुर में इस साल गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश, अयोध्या में बने भव्य मंदिर के रूप में विराजमान होंगे। शहर के मूर्तिकारों ने इस बार अयोध्या मंदिर की थीम पर गणपति महाराज की मूर्तियां बनाई हैं, जिसकी डिमांड बाज़ार में तेजी से बढ़ रही है। एक स्थानीय मूर्तिकार गोविंद ने बताया कि इस बार उनके पास अयोध्या वाले गणपति की मूर्तियों की सबसे ज़्यादा डिमांड है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा मूर्तियों की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मूर्तियों की कीमत 200 रुपये से लेकर 51,000 रुपये तक है, जबकि अयोध्या वाले गणपति की मूर्ति की कीमत ग्यारह हजार रुपये है, जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।