आज से गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो गई है। श्रद्धालु गणपति बप्पा की मूर्तियां अपने घरों और पंडालों में स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। शहरभर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। निराला नगर से ही हजारों की तादाद में गणेश प्रतिमाएं लोग अपने घर और पूजा स्थलों तक ले जाते नजर आए। जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।