कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। भगवानदिन का पूरवा और पहलवान पुरवा जैसे क्षेत्रों में भारी जल जमाव हो गया है। गांव तक जाने वाली सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। किसानों के खेत-खलिहान और अमरूद के बाग पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।