कानपुर में गंगा बैराज बिठूर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत ख्वैरा कटरी क्षेत्र के भोपाल पुरवा, भगवान दिन का पुरवा, बनिया पुरवा, दुर्गापुर और गिल्लीपुरवा समेत कई गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से भारी जलभराव हो गया है। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाने से लोग हाईवे पर शरण लेने को मजबूर हैं।