कानपुर में बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में शहर के 17 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मुकाबला डीपीएस आजाद नगर और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल जाजमऊ के बीच खेला गया, जिसमें पहले हाफ में डीपीएस आजाद नगर का दबदबा रहा और टीम ने एक गोल किया।