कानपुर में छावनी स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन में तीन दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ, प्रयागराज और बनारस जैसे शहरों के स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और कराटे में अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें कुछ ने जीत हासिल की तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा।