कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एक बुजुर्ग का अर्धनग्न शव पनकी स्थित खेत के गहरे गड्ढे में पड़ा मिला था। मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही, शव को गांव के चौराहे पर रखकर रोड जाम कर दिया।