कानपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी के 19वें रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे दिन चैरिटेबल ट्रस्ट और ऑडिट से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम तकनीकी सत्र में सीए आशीष कपूर ने इश्यूज इन चैरिटेबल ट्रस्ट विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि धारा 12एबी पंजीकरण में समय पर आवेदन न करने पर ट्रस्टों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने धारा 80जी अनुमोदन की प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि कई संस्थाएँ इस अनुमोदन को नवीनीकरण में लापरवाही करती हैं।