कानपुर में चकेरी पुलिस ने कुशीनगर के तमकुई निवासी मोनू उर्फ संदीप जायसवाल, चकेरी निवासी मोहनलाल और पवन अग्रवाल, बिल्हौर निवासी करन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक बाइक, 1200 रूपये, जेवरात बरामद हुए है। आरोपियों ने एक पीड़ित की बाइक चोरी की थी। वहीं दूसरे पीड़ित के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों पर शहर के अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।