कानपुर में चालिहा महोत्सव के पहले दिन सिंधी समाज के लोगों ने बुधवार देर रात धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। रामबाग स्थित झूलेलाल मंदिर से सिंधी समाज के श्रद्धालु बहराणा साहब को लेकर सरसैया घाट पहुंचे। यहां विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद विधि-विधान से बहराणा साहब का विसर्जन किया गया।