कानपुर में चकेरी के पोखर पुरवा इलाके में एक हाइटेंशन लाइन का तार लोगों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। यह तार सड़क से कुछ ही दूरी पर झूल रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को हर पल खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर केस्को विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि केस्को किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।