मंगलवार की देर रात हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को भी दिन में दो-तीन बार तेज बारिश हुई। इससे शहर के उत्तर से लेकर दक्षिण क्षेत्र तक की सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात रेंगता रहा। वहीं, जूही स्थित खलवा पुल बंद होने से गोविंदनगर के दोनों पुलों पर जाम लगा रहा।