कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल पर उन्नाव की ओर जाते हुए बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जाजमऊ पुलिस और जाजमऊ गंगा कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मी युवकों को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।