कानपुर में महाराजपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर ओवरब्रिज में फतेहपुर से कानपुर जा रही स्कूटी सवार दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी दोनों युवतियां उछल कर दूर जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है।