कानपुर शहर में शुक्रवार शाम को आई आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में तार टूट गए। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। छह से सात घंटे तक बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं, पनकी क्षेत्र में सुबह आठ बजे से बिजली न आने से लोगों का धैर्य शाम को जवाब दे गया। लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया।