कानपुर में कोहना क्षेत्र के एलनगंज इलाके में 14 दिन से लापता युवक का शव शनिवार को एक खाली जमीन के नाले में मिला। युवक के पैर पॉलीथीन से बांधे गए थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने कपड़ों से मृतक की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकती है। परिजन की तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।