कानपुर में किदवई नगर स्थित दो चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडलीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने मुक्केबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और छात्र मौजूद रहे।