कृष्ण विहार जाने वाली सड़क पर कूड़े का इतना विशाल ढेर लग गया है कि वह किसी आधिकारिक डम्पिंग ग्राउंड की तरह नजर आने लगी है। पहले से जर्जर और टूटी सड़क पर कचरा फैलने के कारण बदबू और संक्रमण का खतरा चरम पर है, जिससे स्थानीय लोगों का सांस लेना भी मुहाल है।