कृष्ण विहार जाने वाली मुख्य सड़क पिछले पांच वर्षों से उपेक्षित है, जिसके कारण डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर फैली नुकीली बजरी के कारण दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।