घाटमपुर में शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर कस्बे के प्रसिद्ध कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र शुरू होने से पहले ही दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाने का काम शुरू कर दिया है। मेला परिसर में विभिन्न तरह के झूले, खाने-पीने की दुकानें और पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री की दुकानें लगाई जा रही हैं। नवरात्र के दौरान यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिससे मंदिर और मेला परिसर में काफी रौनक रहती है।