केशव पुरम में नगर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च कर ग्रीन बेल्ट की घेराबंदी के लिए लोहे की रेलिंग तो लगा दी, लेकिन पौधों का रोपण करना भूल गया। हरियाली के अभाव में यह स्थान अब गंदगी और कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।