बगिया क्रॉसिंग से एक नंबर आवास विकास की ओर जाने वाली सड़क पर कई महीनों से गहरे गड्ढे भरे हुए हैं, जिसमें बरसात का पानी भी जमा हो गया है। इससे स्थानीय लोग घर के बाहर निकलने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं और बच्चे भी घरों में ही कैद हैं। स्थानीय निवासी संजीव कुमार गौतम ने कहा कि लगातार अनदेखी के कारण वे चुनाव बहिष्कार तक करने का विचार कर रहे हैं। लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।