कालपी रोड स्थित ओएफसी फैक्टरी में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब गुप्ता मैनपावर के अंतर्गत काम करने वाले दर्जनों श्रमिकों ने काम बंद कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। श्रमिकों का आरोप है कि फैक्टरी में काम के दौरान साथी मजदूर के घायल होने के बावजूद ठेकेदार और प्रबंधन ने उसका इलाज कराने से हाथ खड़े कर दिए।