कानपुर के दर्शनपुरवा स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल में बारिश का पानी भर गया है। अस्पताल परिसर और वार्डों में पानी भर जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने से साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।