कानपुर में शिवराजपुर क्षेत्र के बैरी में स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में आधार संशोधन कैंप लगाया गया है। इस केंद्र के खुलने की जानकारी मिलते ही आसपास के कई गांवों से ग्रामीण सुबह से ही अपने आधार में सुधार कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए। हालांकि, ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि सुबह 10:15 बजे तक भी केंद्र पर ताला लटका रहा और संचालक मौके पर नहीं पहुंचा। इससे केंद्र पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।