कानपुर में सरसौल स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 32वीं वाहिनी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ वाहिनी मुख्यालय से हुआ, जो टौंस गांव से नरवल मोड़ होते हुए हाथी गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारी अरविंद महतो उपसेनानी, प्रदीप चौरसिया, नजुद्दीन खान तथा इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और तिरंगे के साथ गर्वपूर्वक मार्च किया।