कानपुर की सामाजिक संस्थाओं ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके बेहतरीन काम और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के लिए दिया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर के काम की तारीफ की और कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसी है।