फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के साकेत नगर में मारवाड़ी सम्मेलन का निशुल्क मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

कानपुर के साकेत नगर स्थित होटल ओसियन ग्रैंड में आज मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा एक विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें करवाईं और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेडिकल कैंप में सभी प्रकार की जांचें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि शहर के जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित चिकित्सक भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी सेवाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. मनोज अग्निहोत्री, डॉ. आदित्य नरूला, डॉ. प्रशांत गोयल, डॉ. अनुप्रिया और डॉ. प्रीति शुक्ला शामिल थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें