कानपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मोती झील स्थित कारगिल पार्क में अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक नीलिमा कटियार और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान, वीरगति को प्राप्त हुए सेनानियों के परिजनों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, शहीदों की याद में वृक्षारोपण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।