कानपुर में चकेरी के कोयला नगर स्थित सुघर सिंह एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को एक चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के कई अलग-अलग स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। मैच के दौरान, कुछ छात्र 'हाथी-घोड़े की चाल' में मात खाते नजर आए, तो वहीं कुछ छात्रों ने अपनी बेहतरीन चालों से शानदार हुनर दिखाया।