कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशव पुरम स्थित एक ऑटो एजेंसी पर ऑटो चालकों ने हंगामा किया। चालकों का आरोप है कि शोरूम में ऑटो खरीदने के दौरान तय कीमत से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए कल्याणपुर थाने बुलाया।