कानपुर का हैलट अस्पताल अब प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी का केंद्र बन रहा है। अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि जल्दी ही यहां सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी शुरू किया जाएगा। डॉ. शंकर के अनुसार, इस पहल से न केवल मरीजों को आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी, बल्कि मेडिकल छात्रों को भी इस क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा।